दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रशासनिक सख्ती का एक और बड़ा उदाहरण सामने आया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर दतिया अनुभाग के एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
एसडीएम संतोष तिवारी को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल को दतिया का नया एसडीएम तथा कार्यकारी दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शासकीय कामकाज में गति लाने और लापरवाही को बर्दाश्त न करने के सख्त संदेश के तहत यह बदलाव किया गया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े हाल ही में कई मुद्दों पर प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। नव नियुक्त एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल पहले से ही संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अब दतिया अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें राजस्व, दंडाधिकारी और अन्य प्रशासनिक कार्य शामिल हैं।