BREAKING NEWS
BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 10:22 am
BIG NEWS : बांगरोद चौकी पर उठे सवाल, विवादों में घिरे एएसआई को मिली कमान, जहरीली शराब कांड के आरोपी को बचाने के आरोप, पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज, पढ़े पवन धाकड़, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरोद में हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी अमित कुमार की टीम ने शनिवार को गोपनीय रूप से ग्राहक बनकर दबिश दी, जिसमें एक रेस्टोरेंट से कांग्रेस नेता सहित 9 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्षेत्र में पुलिस चौकी मौजूद होने के बावजूद अवैध गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रधान आरक्षक राज तोमर को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा पर भी सवाल उठे, लेकिन वे कार्रवाई से बचते नजर आए।

स्थानीय स्तर पर आरोप हैं कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों- स्टेशन रोड, साईं मंदिर क्षेत्र, बांगरोद-कलोरी रोड आदि पर जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियां लंबे समय से संचालित हो रही हैं। इन गतिविधियों को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है।

गौरतलब है कि चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा पर पूर्व में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को बचाने के आरोप भी लग चुके हैं, जिसकी शिकायत एसपी को की गई थी। इस मामले की जांच एसडीपीओ को सौंपी गई थी, जो अभी लंबित बताई जा रही है।

वहीं, थाना प्रभारी गायत्री सोनी द्वारा प्रदीप शर्मा को नामली से हटाकर बांगरोद चौकी की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा, जिसके चलते एसपी को स्वयं टीम भेजकर कार्रवाई करनी पड़ रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में भी सट्टा पकड़ने की कार्रवाई की गई है और आगे भी सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले ने पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE