BREAKING NEWS
BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 10:42 am
BIG REPORT : नगर पालिका नीमच की बड़ी उपलब्धि, वित्तीय वर्ष में दिखाया दम, 25.73 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली, राजधानी भोपाल में होगी प्रस्तुति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न वसूली मदों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 25.73 करोड़ रुपये की वसूली की है। यह उपलब्धि कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप नियमित समीक्षा और सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।

नगरपालिका द्वारा लीज पर आवंटित भूखंडों से लीज राशि, बकाया प्रीमियम, नामांतरण प्रकरणों में अंतरण शुल्क, फ्रीहोल्ड शुल्क सहित विभिन्न मदों में वसूली की गई। इसके अलावा शहर में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स पर चालान, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना सहित अन्य माध्यमों से भी आय अर्जित की गई।

नगरपालिका की इस उपलब्धि को देखते हुए संचालनालय द्वारा 16 व 17 अप्रैल 2026 को भोपाल में आयोजित कार्यशाला में उत्कृष्ट वसूली प्रयासों के प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया गया है। यह उपलब्धि नगर निकाय की सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन क्षमता को दर्शाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE