BREAKING NEWS
KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 5:54 pm
KHABAR : बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर बवालरू नेता प्रतिपक्ष ने दागे सवाल, आजाद समाज पार्टी के नेता बोले- सब भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रहा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एमपी के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। इस कड़ी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि ये गुंडे, बदमाश की पार्टी है। मंत्री विजय शाह या फिर प्रीतम लोधी ऐसे लोगों को प्रश्रय दे रही है। वहीं सिंघार ने मुख्यमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नहीं तो हम मान लेंगे कि भारतीय जनता पार्टी एक नई ‘गुंडा पार्टी’ बनाने की ओर अग्रसर है। बीजेपी में बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है, महिला बिल गिरने के बाद हालत पतली है।

आजाद समाज पार्टी के नेता ने लोधी का किया समर्थन
शिवपुरी जिले की पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। एमपी आईपीएस एसोसिएशन के बाद अब ऑल इंडिया आईपीएस एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। इधर, आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल का समर्थन किया है। दतिया जिले में लोधी समाज की बैठक में दामोदर यादव ने कहा कि प्रीतम लोधी के खिलाफ उनकी ही पार्टी में षड्यंत्र हो रहा है। विधायक के बेटे से हुए एक्सीडेंट को उनकी ही पार्टी मुद्दा बना रही है। एक्सीडेंट किसी से भी हो सकता है, कोई भी जानबूझकर नहीं करता है, यह दुखद घटना है।


बीजेपी नेताओं के इशारे पर हो रहा अपमान- दामोदर यादव
दामोदर यादव ने आगे कहा कि SDOP करैरा किसके दम पर प्रीतम के बेटे को देख लेने की धमकी दे रहा है। सत्ताधारी विधायक को धमकाने की हिम्मत किसी अधिकारी में नहीं होती है। भाजपा के ही नेताओं के इशारे पर प्रीतम लोधी का अपमान किया जा रहा है। मैंने प्रीतम लोधी को विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी भी संकट में फिर प्रीतम लोधी का साथ दूंगा, आंदोलन हुआ तो लोधी का दामोदर यादव साथ देगा।


ये है पूरा मामला
दरअसल, बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरि है। एक्सीडेंट के दो दिन बाद करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के सामने दिनेश की पेशी हुई। बताया जा रहा है कि आयुष जाखड़ ने दिनेश को चेतावनी दी कि अब करेरा में दिख मत जाना।


IPS के बयान पर MLA का जागा पुत्र प्रेम
आईपीएस की इस लाइन ने प्रीतम लोधी में पुत्र प्रेम जाग उठा और उन्होंने आईपीएस को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं है, मेरा बेटा दिनेश करेरा जाएगा और वहां से चुनाव भी लड़ेगा।’ उनका तो यहां तक कहना है कि ‘मेरे बेटे से मामूली एक्सीडेंट हो गया, तो उसे इतना हाइलाइट कर दिया गया, पुलिस अपना यह रूप दिखा रही है।’


SDOP बंगले में गोबर भरने की धमकी
प्रीतम लोधी का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे एसडीओपी (SDOP) को धमकी देते हुए कहते दिखाई दिए कि ‘मेरा हांथ पहले ढाई किलो का था अब ढाई सौ किलो का हो गया है इसकी (एसपी, एसडीओपी) की बेचैनी दूर कर दूंगा। 10 हजार लोगों को ले जाकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दूंगा।’

 

प्रीतम लोधी को नोटिस देने की तैयारी!
वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संज्ञान लिया है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही तत्काल बयानबाजी बंद करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रीतम लोधी से बात करने और समझाइश के लिए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल से चर्चा की है। सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इस विषय पर चर्चा की है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रीतम लोधी को भोपाल तलब किया गया है। प्रीतम लोधी को नोटिस देने की भी तैयारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE