खरगोन। अपनी 10 सुत्री मांगों को लेकर एक बार फिर पेंशनर एकजुट हुए। केंद्र के समान महंगाई भत्त्ता और धारा 49 (6) विलोपित करने जैसी मांगों को लेकर विरोध के स्वर मुखर किए।
बुधवार को जिलेभर के पेंशनर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पेंशनर एसोसिएशन मप्र के बैनर तले नारेबाजी कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा एसोसिएशन अध्यक्ष इंजी. राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि पेंशनर अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले 15 वर्षों से गांधीवादी और लोकतांत्रिक तरीके से समय- समय पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा रहे है, लेकिन हमारी मांगों पर सरकार का उदासीन रवैया नजर आने से पेंशनरों में आक्रोश व्याप्त है। हमारी मांग हे कि पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाए, राज्य पुर्नगठन की धारा 49 (6) विरालेपित की जाए। उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करते हुए छंटवे वेतनमान के 32 माह एवं सांतवे वेतन के 27 माह का एरियर राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। आयुष्मान निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए। 30 जून से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की भी एक वेतन वृद्धि की जाए। 2005 से लागू हुई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, जेसी मांगें शामिल है।