नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद जावद द्वारा सरवानिया महाराज स्थित राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में ‘जल स्त्रोत सेवा समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गाद निकालने तथा घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, परंपरागत जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।