नीमच। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
पुरस्कार हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र बच्चे awards.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मैनुअल आवेदन मान्य नहीं होंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग नीमच ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।