नीमच। कृषि विज्ञान केंद्र, नीमच की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 12 मई 2026 को प्रातः 10.30 बजे कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित की जाएगी।
बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही केंद्र को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संभावित उपायों एवं आवश्यक निर्णयों पर चर्चा होगी।
प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सी.पी. पचौरी ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।