मंदसौर। उपार्जन कार्य में पारदर्शिता एवं सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित चंदवासा शाखा शामगढ़ के संविदा संस्था प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ ने बताया कि उपार्जन केंद्र पर लापरवाही एवं अन्य शिकायतों की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान मनोज कुमार शर्मा का मुख्यालय शाखा सुवासरा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
उपार्जन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए संस्था चंदवासा के संस्था प्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार करणसिंह रावत, संस्था प्रबंधक शाखा शामगढ़ को सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ संस्था चंदवासा का कार्य भी संभालेंगे।