BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<     BIG NEWS : जिले की नीमच सिटी थाना पुलिस और मुखबिर की.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर विधायक आक्या ने गुरुजनों.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     "बड़वाह के राजना में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG REPORT : नीमच शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, नगर.. <<     "उज्जैन बैंक मित्र संगठन को मिला नया नेतृत्व,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 11:20 am
KHABAR : कलेक्टर ने जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित स्वैच्छिक संगठनों के साथ की बैठक, स्वयंसेवी संगठन शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें- कलेक्टर, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विभिन्न क्षेत्रों जैसे वन एवं पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा एवं संस्कार, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबी भारत जैसे विषयों पर कार्य कर रहे स्वैच्छिक संगठनों का पंजीयन, परीक्षण एवं मूल्यांकन करना है। 


कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने स्वयंसेवी संगठनों से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी अभियानों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु शासकीय अमले के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में किए गए अच्छे नवाचारों या कोई व्यक्ति अगर लाभ से वंचित है तो सुझाव एवं जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवी संगठनों का परिचय एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।


बैठक में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सहित जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संगठनों की कार्यप्रणाली, कार्यालय, मैदानी गतिविधियों, वार्षिक प्रतिवेदन एवं प्रकाशित दस्तावेजों के आधार पर उनकी ताकत, कमजोरियों एवं अवसरों का आकलन कर संस्थाओं का प्रत्यायन किया जाएगा। यह प्रत्यायन विभिन्न शासकीय विभागों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में उपयुक्त स्वयंसेवी संस्थाएं उपलब्ध कराने का आधार बनेगा। बैठक में पशुपालन विभाग से अशोक जैसवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग से दिनेश दीक्षित, कृषि विभाग से ए.के. मिश्रा, उद्यानिकी विभाग से एस.पी. अहिरवार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आर.आर.पी. गुप्ता तथा उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE