नीमच। शहर के अति प्राचीन घंटाघर स्थित श्री शनि मंदिर में 16 मई 2026, शनिवार को श्री शनि जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
पत्रकार मुकेश पार्टनर ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 6:30 बजे भगवान श्री शनि महाराज का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान शाही फूलों की आकर्षक सजावट एवं स्पेशल लाइटिंग की जाएगी। इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा।
वहीं शाम 7 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाआरती एवं भंडारे का धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9302066885 पर संपर्क किया जा सकता है।