BREAKING NEWS
REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 4:02 pm
BIG REPORT : मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 45 शिकायतों का मौके पर निराकरण, एसपी ने स्वयं सुनी नागरिकों की पीड़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंगलवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण हेतु जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 आवेदकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया गया तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय एवं थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और ऐसी जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE