BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 5:32 pm
KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, सिखवाल समाज को मिली नई नेतृत्व टीम, राजेन्द्र पाण्डे बने अध्यक्ष, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि श्रृंग ऋषि जयंती के पावन अवसर पर श्रृंग ऋषि सिखवाल ब्राह्मण सामाजिक सेवा समिति, नीमच द्वारा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, वहीं नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए राजेन्द्र पाण्डे को अध्यक्ष, किशन पुरोहित को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी तथा श्रीमती प्रियंका कविश्वर को महिला प्रकोष्ठ संयोजिका मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव महर्षि श्रृंग ऋषि के पूजन-अर्चन एवं वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज के संरक्षक सदस्य शिवकुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं बालकृष्ण पाण्डे मंचासीन हुए। सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

समिति के पंजीयन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुनः निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेन्द्र पाण्डे को अध्यक्ष, अरुण जोशी को सचिव एवं राजमल व्यास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा किशन पुरोहित को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी तथा श्रीमती प्रियंका कविश्वर को महिला प्रकोष्ठ संयोजिका का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर गत शैक्षणिक सत्र में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों एवं वरिष्ठजनों को भी समाज की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज की एकजुटता, शिक्षा के महत्व एवं युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजमल व्यास ने किया, जबकि अंत में अरुण जोशी ने उपस्थित सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गिरिराज शर्मा, कांतिलाल पुरोहित, सत्यनारायण शर्मा, राधेश्याम माण्मिया, बालकृष्ण पाण्डे, महासचिव गोविंद शर्मा, स्मृति शर्मा, सह सचिव परीक्षित उपाध्याय, शशि व्यास, उमाशंकर व्यास, संजय उपाध्याय, सुधीर कविश्वर, अमित श्रृंगी, दिनेश शर्मा, संजय पाण्डे, अनिल पाण्डे, राजेन्द्र पाण्डे (तिरुपति नगर) सहित महिला मंडल से मेघना जोशी, ज्ञानू व्यास, रेखा पाण्डे, बिंदिया पाण्डे, रितु पाण्डे, आरोही उपाध्याय, अनीता पाण्डे, स्मृति शर्मा, कृष्णा शर्मा एवं मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE