BREAKING NEWS
"बड़वाह के राजना में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG REPORT : नीमच शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, नगर.. <<     "उज्जैन बैंक मित्र संगठन को मिला नया नेतृत्व,.. <<     KHABAR : रामपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     KHABAR : संस्कार, सम्मान और संगठन का संगम, महर्षि.. <<     "मंदसौर में चोरों का आतंक: अग्रसेन नगर में.. <<     NEWS : फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने प्रतिभावान.. <<     KHABAR : जौहर यूनिवर्सिटी को संरक्षित रखा जाए, यह.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भगवानपुरा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर.. <<     गुरु पूर्णिमा पर सतगुरु रविदास चरण छू जनसेवा.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में सावन सोमवार की धूम,.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, भगवान.. <<     KHABAR : सोच-समझकर बनाएं गुरु, गुरु पूर्णिमा पर.. <<     BIG NEWS : कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले.. <<     गुरु पूर्णिमा पर मंदसौर कृषि उपज मंडी में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2026, 4:12 pm
REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में 130 मामलों का त्वरित निराकरण, तालाब भूमि पर अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश, बीमार मजदूर को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता मंजूर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 130 आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में ग्राम सेमली चंद्रावत के बाबुकुंवर एवं ग्रामीणों द्वारा सर्वे क्रमांक 635/2 की लगभग 2 हेक्टेयर तालाब भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच ग्रामीण को राजस्व टीम भेजकर तत्काल सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार मातारुंडा मनासा के बीमार मजदूर सत्यनारायण द्वारा आर्थिक सहायता की मांग पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस नीमच से मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नवलपुरा के ग्रामीणों द्वारा आम रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर भी कलेक्टर ने तहसीलदार को मौके पर टीम भेजकर अविलंब रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में हतुनिया, मालखेड़ा, जावद, प्रतापपुरा, सरवानिया बोर, भादवामाता, सीरखेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, इसलिए किसी भी प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE