सोनकच्छ। थाना क्षेत्र बिते दिनों महज 5 रुपए की पेप्सी उधार नहीं देने की बात को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था। जहा ग्राम तालोद में किराना व्यवसायी फूलचंद सिसोदिया पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 दिन के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 7 मई की शाम को गांव तालोद में आरोपी गोविंद टकवाना उर्फ गोविंदा,कृष्णपाल उर्फ कान्हा और आदर्श उर्फ आदि ने पेप्सी उधार नहीं मिलने पर विवाद करते हुए दुकानदार फूलचंद सिसोदिया पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आए दुकानदार ने किसी तरह बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई, जबकि दुकान का सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद घायल दुकानदार ने थाना सोनकच्छ में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार ग्राम तालोद, गढ़खजुरिया और खोयरा के जंगल क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाकर फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।