BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने.. <<     सेगांव पंचायत में लापरवाही: पर्यावरण दिवस पर.. <<     महेश्वर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनपद.. <<     KHABAR : लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, महेश्वर.. <<     BIG NEWS : दो साल में बदली तस्वीर, मेडिकल कॉलेज के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, ड्रग्स.. <<     BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 2:00 pm
KHABAR : तड़के सड़कों पर उतरे महापौर, गंदगी देख पुष्यमित्र भार्गव ने अफसरों की लगाई क्लास, बाजारों से तरण पुष्कर तक किया औचक निरीक्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। इंदौर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाए रखने के दावों के बीच बुधवार तड़के शहर की सड़कों पर खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव उतर आए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में बिना सूचना पहुंचे महापौर ने जब जमीनी हकीकत देखी तो कई जगह अधिकारियों की जमकर क्लास लग गई। कहीं सड़क पर पड़ा निर्माण मलबा मिला, कहीं अधूरे कामों ने नाराजगी बढ़ाई तो कहीं गुटखा और तंबाकू के रेड स्पॉट ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। महू नाका के तरण पुष्कर से लेकर राजमोहल्ला, इतवारिया मंडी, लोधीपुरा और मुकेरीपुरा तक महापौर ने सुबह-सुबह शहर की हकीकत परखी।


लोधीपुरा में मलबा देख फूटा गुस्सा
महापौर का सबसे सख्त रुख लोधीपुरा इलाके में देखने को मिला। यहां सड़कों पर फैले सीएंडडी वेस्ट यानी निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा देखकर महापौर भड़क गए। लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद जोनल अधिकारियों और सीएसआई को फटकार लगाते हुए साफ कहा गया कि सड़क पर पड़ा मलबा तुरंत हटाया जाए और अधूरे काम समयसीमा में पूरे किए जाएं। महापौर ने साफ कर दिया कि शहर की सड़कों को निर्माण एजेंसियों की लापरवाही का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।


तरण पुष्कर पहुंचे महापौर, तैराकों से सीधे संवाद
महू नाका स्थित लक्ष्मण सिंह चौहान तरण पुष्कर पहुंचे महापौर ने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी के चलते बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और तैराकों से उन्होंने सीधे बातचीत की। शुल्क व्यवस्था को लेकर नागरिकों ने सुझाव दिए, जिस पर महापौर ने बड़ा फैसला लेते हुए छह महीने की अनिवार्यता खत्म कर तीन-तीन महीने में फीस जमा करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को साफ चेतावनी दी गई कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।


बाजारों में प्लास्टिक पर सख्ती, जनता को दी चेतावनी
राजमोहल्ला और इतवारिया सब्जी मंडी पहुंचे महापौर ने बाजारों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने की नसीहत दी। महापौर ने कहा कि मंदिरों और बाजारों के आसपास प्लास्टिक का कचरा शहर की छवि बिगाड़ रहा है। लोगों से अपील की गई कि खरीदारी के लिए कपड़े और जूट के थैले का इस्तेमाल करें।


रेड स्पॉट पर एक्शन मोड में महापौर
निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर गुटखा और तंबाकू थूकने से बने रेड स्पॉट देखकर महापौर ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुकानों के सामने रेड स्पॉट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समझाइश के बाद भी सहयोग नहीं मिलने पर सीधे चालानी कार्रवाई की जाए।


मुकेरीपुरा में भी परखी जमीनी हकीकत
महापौर ने मुकेरीपुरा क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए गए। “स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक जिम्मेदारी है। रेड स्पॉट मुक्त और प्लास्टिक मुक्त इंदौर बनाने के लिए नागरिकों, व्यापारियों और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE