चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानसिंह चुण्डावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा ज्ञानदीप केयर होम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव गोयल ने रसोईघर, स्नानागार एवं शयन कक्ष का अवलोकन कर बच्चों के लिए उपलब्ध भोजन, साफ-सफाई तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को दी जा रही दवाइयों की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
केयर होम के अधीक्षक शंकर लाल रावल ने बताया कि संस्थान में कुल 20 बच्चे निवासरत हैं, जो निरीक्षण के समय उपस्थित थे।
इस दौरान विधि प्रशिक्षु मेहल लढ्ढा सहित ज्ञानदीप केयर होम के कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।