खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के ग्राम पानवा के पास कार और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे कार चालक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे कसरावद अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि कार चालक कार में बुरी तरह फंसने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में फंसे व्यक्ति में कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। हादसे के बाद ट्रक का डीजल टैंक फूटने से सड़क पर डीजल फैल गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल को कसरावद अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर खलटांका पुलिस मौके पर पहुंची। घटना अंधे मोड़ को लेकर होना बताया जा रहा है यहां पहले भी अंधे मोड़ के कारण कई हादसे हो चुके हैं।