BREAKING NEWS
भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने पेश की.. <<     गुरुपूर्णिमा पर खरगोन गायत्री शक्तिपीठ में.. <<     खरगोन के नवागत कलेक्टर गुरुप्रसाद ने संभाला.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार थमते ही पुलिस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 291.. <<     KHABAR : नवागत कलेक्टर गुरुप्रसाद ने संभाला खरगोन.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ तहसील के खजूरी पंथ क्षेत्र में.. <<     BIG REPORT : 23 महीने की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ा.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ.. <<     BIG NEWS : गुरु पूर्णिमा पर श्री शिव शक्ति आश्रम.. <<     KHABAR : भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने किया 11.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 4:43 pm
KHABAR : मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी, पति के साथ फिर थामा पार्टी का दामन, बोलीं- विकास और जनसेवा के लिए साथ आए, पढे़ खबर

Share On:-

मुलताई। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी कर ली है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में उन्होंने अपने पति प्रहलाद सिंह परमार के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


इस दौरान मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर और नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने नीतू परमार और उनके पति का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


‘भाजपा की रीति-नीति से लोग जुड़ रहे’
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नीतू परमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।


नीतू परमार ने भाजपा में वापसी पर कहा कि उनका परिवार वर्षों से भाजपा से जुड़ा रहा है। कुछ परिस्थितियों के कारण उन्हें अलग रास्ता अपनाना पड़ा था, लेकिन अब वह भाजपा की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पुनः पार्टी में शामिल हुई हैं।


उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने की बात कही। भाजपा जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर ने भी उनकी वापसी का स्वागत किया।


चुनाव निरस्त होने के बाद कोर्ट तक लड़ी कानूनी लड़ाई
नीतू परमार का राजनीतिक सफर काफी चर्चाओं में रहा है। वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी और बाद में कांग्रेस के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं।


इसके बाद उनके निर्वाचन को अदालत में चुनौती दी गई। जून 2023 में जिला अदालत ने उनका चुनाव निरस्त कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई लड़ी। करीब तीन साल के संघर्ष के बाद अप्रैल 2026 में कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए दोबारा अध्यक्ष पद पर बहाल करने का आदेश दिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE