BREAKING NEWS
भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने पेश की.. <<     गुरुपूर्णिमा पर खरगोन गायत्री शक्तिपीठ में.. <<     खरगोन के नवागत कलेक्टर गुरुप्रसाद ने संभाला.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार थमते ही पुलिस का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 291.. <<     KHABAR : नवागत कलेक्टर गुरुप्रसाद ने संभाला खरगोन.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ तहसील के खजूरी पंथ क्षेत्र में.. <<     BIG REPORT : 23 महीने की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ा.. <<     KHABAR : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ.. <<     BIG NEWS : गुरु पूर्णिमा पर श्री शिव शक्ति आश्रम.. <<     KHABAR : भीलगांव के समाजसेवी दिलीप राठौर ने किया 11.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 5:22 pm
KHABAR : केन-बेतवा परियोजना के विरोध में बवाल, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, खून से लथपथ ग्रामीणों का नाटकीय क्रम देख रह जाएंगे दंग, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। गांव वालों का आरोप है कि टीम ने एक आदिवासी का मकान ढहा दिया, जिससे परिवार समेत मलबे में दबने से लोग घायल हो गए। इससे नाराज होकर भीड़ उग्र हो गई। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है।


छतरपुर जिले के ढोड़न गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। ढोड़न गांव में प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने आजाद आदिवासी का मकान ढहा दिया। परिवार समेत मलबे में दबने से लोग घायल हुए। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और तहसीलदार का वाहन, JCB समेत 6 गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पथराव के कारण टीम को मौके से भागना पड़ा।


घायल होने का नाटकीय क्रम!
वहीं प्रभावित ग्रामीणों की कलाकारी भी सामने आई है। जिस मकान को पुलिस और प्रशासन गिराने पहुंचा था, वहां पर घायल होने, खून से लथपथ होने का नाटकीय क्रम रचा गया। एक युवक उन पर रंग डालते हुए नजर आ रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई में यह घायल हुए है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE