BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 5:45 pm
KHABAR : गार्डन में पड़ी मिली 1 साल की मासूम, शिशु गृह भिजवाया, पास में रखा मिला कपड़े से भरा बैग, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। शहर के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर गार्डन में बुधवार दोपहर एक साल की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची तपती धूप में अकेली रो रही थी। उसके पास कपड़ों से भरा एक बैग भी रखा था। जिस हालत में बच्ची मिली, उससे आशंका जताई जा रही है कि कोई उसे छोड़कर चला गया।


सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गार्डन परिसर में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की नजर पास में बैठी एक छोटी बच्ची पर पड़ी। बच्ची अकेली थी और लगातार रो रही थी।


कार्यकर्ता उसके पास पहुंचीं और उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं आया। इसके बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बच्ची के परिजनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।


बच्ची के आसपास लगी थीं चींटियां
रत्तागढ़खेड़ा की आशा कार्यकर्ता शोभा पाटीदार ने बताया कि बैठक के दौरान उनकी नजर बच्ची पर पड़ी। बच्ची के आसपास चींटियां लगी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अन्य साथियों को जानकारी दी। बच्ची को पानी पिलाया और बिस्किट खिलाए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।


मेडिकल के बाद शिशु गृह भेजा
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस के साथ बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। स्वास्थ्य सामान्य पाए जाने पर बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्ची को शिशु गृह भेज दिया गया।


चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक प्रेम चौधरी ने बताया कि बच्ची जिस हालत में मिली है, उससे अंदेशा है कि उसे जानबूझकर छोड़ा गया है। बच्ची के पास छोटे बच्चों के कपड़ों से भरा बैग भी मिला है। फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्ची को छोड़ने वालों की पहचान की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE