नीमच। दिनांक 14 मई 2026 (गुरुवार) को 33 के.व्ही. ग्वालटोली फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि 33/11 के.व्ही. ग्वालटोली सब-स्टेशन पर अतिरिक्त 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के कारण सुबह 06.00 बजे से 11.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान 33 के.व्ही. ग्वालटोली फीडर से जुड़े 11 के.व्ही. आनंद विहार, ग्वालटोली, बरूखेड़ा घरेलू एवं मालखेड़ा फीडर की आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
इन फीडरों से जुड़े ग्वालटोली, पुलिस लाइन, सॉवलिया नगर, चंबल कॉलोनी, गणपति नगर का कुछ भाग, गोरंगी इनक्लेव कॉलोनी, मालखेड़ा रोड, भगवानपुरा, इंदिरा नगर, बरूखेड़ा गांव सहित अनेक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकतानुसार विद्युत बंदी की अवधि कम या अधिक भी की जा सकती है।