नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मनासा में 21 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
आईटीआई प्राचार्य ने बताया कि मेले में 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई पास युवा भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले में अडानी विलमार, अल्ट्राटेक, दिलीप बिल्डकॉन एवं धीरेन्द्र सोया जैसी कंपनियां शामिल होकर आवश्यकता अनुसार युवाओं का चयन करेंगी।