गरोठ। शासकीय रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे “राहगीर अभियान” के तहत ग्राम छायन, किलगारी, लोटखेड़ी, देथली बुजुर्ग, सादलपुर एवं संधारा में कार्रवाई की गई।
गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व अमले और हल्का पटवारियों ने किसानों के सहयोग से रास्तों से अतिक्रमण हटाया।
उन्होंने बताया कि ग्राम संधारा से लेदी जाने वाला मार्ग लंबे समय से बंद था। मौके के निरीक्षण के बाद राजस्व दल द्वारा लगभग 4 किलोमीटर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः चालू कराया गया।
प्रशासन ने बताया कि राहगीर अभियान के तहत शासकीय रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।