नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न विस्फोटक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण कर जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा संबंधित लाइसेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
एसडीएम ने किया गोदाम का निरीक्षण-
इसी क्रम में एसडीएम नीमच संजीव साहू ने गुरुवार को राज श्री इंटरप्राइजेज, खड़ावदा स्थित विस्फोटक गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
सुरक्षा मानकों व अभिलेखों की हुई जांच-
निरीक्षण के दौरान गोदाम में विस्फोटक भंडारण, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों एवं अभिलेखों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।
लाइसेंसी को दिए गए आवश्यक निर्देश-
एसडीएम ने लाइसेंसी को नियमानुसार विस्फोटक भंडारण करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन की सतत निगरानी जारी-
जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विस्फोटक भंडारण स्थलों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।