BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 12:36 pm
BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग, प्रतिदिन बड़ी मात्रा में लकड़ी परिवहन होने का दावा, पंचायत और वन विभाग पर उठे सवाल, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग क्षेत्र में कथित रूप से हो रही अवैध वृक्ष कटाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने इस मामले में संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में प्रतिदिन लकड़ी से भरी कई ट्रॉलियां बाहर ले जाई जा रही हैं। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में लकड़ी का परिवहन हो रहा है, जबकि इस पर प्रभावी रोकथाम नहीं दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले कुछ लोग भी लकड़ी कटाई के कार्य में शामिल हैं। उनका कहना है कि खुलेआम हो रही कटाई से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मौजूदा पेड़ों की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब अवैध कटाई पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में हो रही कथित अवैध वृक्ष कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE