नीमच। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला शुक्रवार को सिंगोली स्थित सोलर परियोजना का निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शुक्ला प्रातः 10 बजे नीमच से सिंगोली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे सिंगोली पहुंचकर सोलर परियोजना के कार्यों एवं प्रगति का जायजा लेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
निरीक्षण के पश्चात मंत्री शुक्ला दोपहर 2 बजे सिंगोली से अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।