मनासा। मध्यप्रदेश शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चुकनी एवं शासकीय हाई स्कूल ढाकनी का संयुक्त साइकिल वितरण कार्यक्रम चुकनी विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम पंचायत चुकनी के सरपंच अंबाराम पाटीदार, ग्राम पंचायत ढाकनी के सरपंच राजेश कारपेंटर, गोपाल कारपेंटर तथा नंदकिशोर पाटीदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्राचार्य पुष्पराज मसीह एवं उषा शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों ने पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति जोशी ने किया।