BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 2:27 pm
KHABAR : भैंस चोरी पर भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर धरना, एक माह में 4 भैंस चोरी, पुलिस नहीं कर पाई तलाश, ग्रामीण बोले- गांव में असामाजिक तत्वों का डेरा, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के सिखेड़ी गांव में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। भैंस चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में नामली थाने पहुंचे और थाने के बाहर सड़क पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।


एक महीने में एक ही परिवार की चार भैंसें चोरी
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात सिखेड़ी निवासी दिनेश जाट के बाड़े से अज्ञात बदमाश दो भैंसें चुराकर ले गए। इससे पहले 18 जून को उनके बड़े भाई मदनलाल जाट के खेत से भी दो भैंसें चोरी हो चुकी थीं।दोनों घटनाओं की शिकायत नामली थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक न तो भैंसों का पता चल सका और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।


थाने के बाहर धरना, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
लगातार हो रही चोरी और कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण शनिवार सुबह करीब 9 बजे नामली थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने के बाहर सड़क पर बैठकर धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर नई एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।


एसपी जनसुनवाई में भी लगा चुके हैं गुहार
ग्रामीणों ने बताया कि भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर वे 7 जुलाई को रतलाम एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुके हैं। इसके बावजूद अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार रात फिर दो भैंसों की चोरी होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।


गांव में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, गश्त बढ़ाने की मांग
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में शाम होते ही मुख्य चौराहे और घटवास पुलिया के पास असामाजिक तत्व शराब पीकर हंगामा करते हैं।उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को भी नामली थाना पुलिस को आवेदन देकर गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने और डायल-112 की नियमित निगरानी की मांग की गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।


पुलिस का दावा- जल्द पकड़ेंगे आरोपी
नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE