BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 2:33 pm
KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, खाद की उपलब्धता, मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद, पर्याप्त बिजली और सिंचाई उपकरणों की सुरक्षा सहित आठ प्रमुख मांगें उठाईं, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद, ब्लॉक किसान कांग्रेस कसरावद एवं भारत कृषक समाज ब्लॉक इकाई कसरावद के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसरावद के माध्यम से तहसीलदार मुकेश मचार को दिया गया।


ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश का किसान वर्तमान में खाद की कमी, अव्यवस्थित ई-टोकन व्यवस्था, मूंग की सरकारी खरीद नहीं होने, पर्याप्त कृषि विद्युत आपूर्ति के अभाव तथा फसलों के उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। संगठन का कहना है कि इन समस्याओं के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है।


ज्ञापन में सरकार से किसानों को बिना भेदभाव समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, प्रदेश में उत्पादित मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, सभी प्रमुख फसलों का लाभकारी मूल्य एवं प्रभावी समर्थन मूल्य व्यवस्था लागू करने तथा कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।


इसके अलावा जिला स्तर पर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने, किसानों को प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि विद्युत आपूर्ति देने, नर्मदा किनारे कृषि मोटर पंपों एवं विद्युत उपकरणों की चोरी रोकने के लिए रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल और अन्य उपकरणों की चोरी रोकने के प्रभावी उपाय करने की भी मांग की गई।


ज्ञापन में प्रदेश सरकार से किसानों के हित में इन सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE