BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 3:06 pm
BIG NEWS : सिंधिया ने मां जागेश्वरी लोक परियोजना का निरीक्षण किया, 20 करोड़ की लागत से बन रहा, स्थानीय पत्थरों के उपयोग पर दिया जोर, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले के चंदेरी स्थित प्रसिद्ध मां जागेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इसके बाद उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां जागेश्वरी लोक परियोजना का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।


निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे निर्माणाधीन मां जागेश्वरी लोक परियोजना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्माण की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।


निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी परखी
निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए और परियोजना निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार की जाए।


स्थानीय पत्थरों के उपयोग पर दिया जोर
केंद्रीय मंत्री ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मां जागेश्वरी लोक और मंदिर परिसर के निर्माण में चंदेरी तथा ग्वालियर संभाग की खदानों से प्राप्त स्थानीय पत्थरों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे परियोजना में क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक स्थापत्य कला और स्थानीय पहचान की झलक दिखाई देगी।


स्थानीय शिल्पकारों को मिलेगा लाभ
सिंधिया ने कहा कि स्थानीय संसाधनों और पत्थरों के उपयोग से क्षेत्र के शिल्पकारों और श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि परियोजना में चंदेरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान भी दिखाई देगी।


समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अशोकनगर कलेक्टर को परियोजना की नियमित निगरानी करने और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सिंधिया ने विश्वास जताया कि मां जागेश्वरी लोक परियोजना के पूर्ण होने के बाद चंदेरी को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE