BREAKING NEWS
BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 5:20 pm
KHABAR : भाजपा नेता दिनेश राठौर का कांग्रेस पर हमला, बोले- मुद्दों से भटकी कांग्रेस व्यक्तिगत आरोपों की राजनीति कर रही, पढे़ खबर 

Share On:-

मनासा। भाजपा नेता दिनेश राठौर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और अब केवल व्यक्तिगत आरोप लगाकर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए विकास का कोई एजेंडा नहीं बचा है।

राठौर ने कहा कि विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के मुद्दों पर मुकाबला नहीं कर पाने के कारण कांग्रेस अब विधायक मारू की छवि खराब करने के लिए निजी आरोपों का सहारा ले रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि मानासा और आसपास की जनता सब कुछ देख रही है। एक ओर विधायक क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

दिनेश राठौर ने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि विपक्ष में नैतिकता बची है तो वह व्यक्तिगत आरोपों के बजाय विकास के मुद्दों पर जनता के बीच बहस करे। उन्होंने कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE