मंदसौर। रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल मंदसौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का दौरा कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में अपराधों की स्थिति और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
डीआईजी द्वारा जिले में हाल के दिनों में सामने आए अपराधों, पुलिस कार्रवाई तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली जाएगी। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।