कसरावद। शुक्रवार को अक्षय भाऊ सांगरे के नेतृत्व में निकली जय महाकाल कावड़ यात्रा का कसरावद नगर में भव्य स्वागत किया गया। करीब 250 महिला-पुरुष कावड़ यात्री सुबह महेश्वर से यात्रा शुरू कर दोपहर करीब 4 बजे कसरावद स्थित बड़ी माता मंदिर पहुंचे।
यात्रा के संयोजक अक्षय भाऊ सांगरे ने मोती माता मंदिर में नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नवीन बारचे मित्र मंडल एवं राजेंद्र पाटीदार, अध्यक्ष राकेश पाटीदार और अंकुश जायसवाल सहित अन्य लोगों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।
इसके बाद यात्रा विजय स्तंभ चौराहे पहुंची, जहां पत्रकार संघ अध्यक्ष नवीन बारचे, पत्रकार अबरार पठान, सेवकराम चौबे, अजय कुशवाह, लाल भार्गव, राजेश सुल्ताने सहित दिनेश पाटीदार, नगर परिषद उपाध्यक्ष पप्पू सोनी, रंजीत डीके और हेमंत भाई सोनी ने अक्षय भाऊ एवं कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।
स्वागत के बाद जय महाकाल के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा खरगोन के लिए रवाना हुई। यात्रा का रात्रि विश्राम जावदा में हुआ। शनिवार दोपहर यात्रा मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कावड़ यात्रियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और इसके बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की।