प्रतापगढ़। वसीटा धोबी समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मदनलाल बरोलिया का निजी बस एसोसिएशन एवं टेंपो यूनियन की ओर से बस स्टेशन परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों के साथ निजी बस संगठन एवं टेंपो यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बरोलिया को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मदनलाल बरोलिया ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। समाज के लोगों को एकजुट करना तथा सामाजिक हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवा एवं पदाधिकारी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र टांक, पूर्व जिला अध्यक्ष भेरूलाल टांक, पूर्व पार्षद चंपालाल टांक, लाला भाई पहलवान, युवा जिला अध्यक्ष जयेश टांक, नागेश्वर व्यायामशाला के पहलवान मोहनलाल बरोलिया, वर्दीचंद बरोलिया सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
वसीटा आई सेवा समिति के अध्यक्ष रवि टांक एवं टेंपो यूनियन जिला अध्यक्ष लकी टांक सहित निजी बस एसोसिएशन एवं टेंपो यूनियन की टीम ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
धोबी समाज के जिला प्रवक्ता दिलीप मदनलाल टांक ने बताया कि समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मदनलाल बरोलिया के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि बरोलिया के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन को और मजबूती मिलेगी।