चित्तौड़गढ़ में डीएसटी, जिला रसद विभाग और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने ओछड़ी टोल नाके के पास पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री स्थल की जांच की। मौके पर डिस्पेंसिंग मशीन लगी मिली, जिस पर डीजल लिखा था। संचालक ने इसे डीजल नहीं बल्कि बायोडीजल बताया।
मौके पर मौजूद आदित्य गोस्वामी से पूछताछ की गई। उन्होंने बायोफ्यूल बेचने की बात कही और कार्रवाई के दौरान हाईकोर्ट का स्टे भी प्रस्तुत किया। टीम ने पेट्रोलियम पदार्थ की एफएसएल जांच के लिए डिस्पेंसिंग मशीन से एक-एक लीटर के तीन सैंपल लिए।
दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक व्यापार स्थल के मालिक को पेट्रोलियम पदार्थों का व्यवसायीकरण और विक्रय नहीं करने की हिदायत दी गई।
जिला रसद विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आसपास अवैध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री होने पर जिला रसद विभाग के मोबाइल 9414618282 या पुलिस कंट्रोल रूम 01472-240088 पर सूचना दें।