दूदरसी। राजकीय उच्च मा वि कानन खेड़ा भोपाल सागर में आयोजित 14 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने 070 वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में श्रीराम स्केटिंग क्लब निम्बाहेडा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दमपर गति संतुलन बनाते हुए तकनीकी कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया और स्वर्ग कांस्य एवं रजत पदक अपने नाम करते हुए अपने शहर का अपने क्लब का ट्रेनर्स का एवं अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया।
इसी श्रृंखला में एक नाम होनहार खिलाड़ी हीतिशा पिता जगदीश सुथार निम्बाहेडा सामने आया है जिसने 500 एवं 1000 मीटर रिंक स्केटिंग की क्वाड केटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर क्लब का नाम गौरवान्वित किया है।
ज्ञात रहे यह वही हीतिशा सुथार है जो गतवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया था और अब इसका चयन राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में हो चुका है।
14 वर्षीय हीतिशा छोटी सादड़ी के गांव खेड़ा ( केसूंदा ) निवासी नाथुलाल विश्वकर्मा की पौत्री है। हीतीशा के शानदार प्रदर्शन पर क्लब के सभी सदस्यों जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और शुभचिंतकों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।