भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, गिरफ्तारी की मांग को लेकर डच् कांग्रेस बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, ग्वालियर में बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्टोरेट में घुसने की कोशिश की गई, जबकि रतलाम में पुतला फूंका गया।
वहीं, पांढुर्णा में कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पुतले को जंजीर से बांधकर करीब 500 फीट तक घसीटा, फिर आग लगा दी। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा समेत जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले 28 सितंबर को भोपाल में सीईओ कार्यालय का घेराव किया गया था।