BREAKING NEWS
NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2026, 2:53 pm
NEWS : एमपी बिरला सीमेंट बुनियाद 2026, 550 से अधिक चौनल पार्टनर्स की मौजूदगी में भव्य वार्षिक डीलर सम्मेलन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एमपी बिरला सीमेंट का वार्षिक डीलर सम्मेलन ‘बुनियाद 2026’  आगरा के  होटल डबलट्री बाय हिल्टन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से 550 से अधिक चौनल पार्टनर्स ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 से अधिक चौनल पार्टनर्स को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पुरस्कार एवं अभिनंदन समारोह के साथ संगीत और मनोरंजन से सजी शाम ने आयोजन को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम में एमपी बिरला सीमेंट के नेशनल सेल्स हेड  तमाल पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ नेशनल मार्केटिंग हेड सुवादीप घोष मजूमदार, नेशनल सेल्स अकाउंट्स हेड  श्याम माहेश्वरी, नेशनल हेडदृकी अकाउंट्स एंड नॉन-ट्रेड हेमंत झा, जोनल हेडदृनॉर्थ गौहर अली, चंदेरिया प्लांट के लॉजिस्टिक्स हेड  प्रबोध जेम्स और स्टेट हेडदृहरियाणा  मुकेश शर्मा सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि तमाल पाल ने सभी चौनल पार्टनर्स का स्वागत करते हुए कंपनी के प्रति उनके 50 वर्षों से अधिक समय से जारी विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चौनल पार्टनर्स का निरंतर सहयोग कंपनी की अब तक की यात्रा में महत्वपूर्ण रहा है।


उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि एमपी बिरला सीमेंट आने वाले समय में व्यवसाय के नए आयाम स्थापित करने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


‘बुनियाद 2026’ ने कंपनी और उसके चौनल पार्टनर्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे विश्वास, साझेदारी और सहयोग को एक बार फिर मजबूती प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE