नीमच। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मनासा विकासखंड के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत स्वीकृत ग्रेडिंग कम फ्लोरिंग इकाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान हितग्राही अर्जुन पिता प्रेमसुख पाटीदार ने बताया कि इकाई की कुल लागत 8 लाख रुपये है। योजना के तहत उन्हें 2 लाख 80 हजार रुपये की अनुदान सहायता स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि इस इकाई से उन्हें प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये की आय हो रही है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। कलेक्टर चंद्रा ने इकाई की सराहना करते हुए किसानों एवं उद्यमियों को योजना का लाभ लेकर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, मनासा एसडीएम मयूरी जौक, उपसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पी.एस. कनेल, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।