BREAKING NEWS
KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2026, 6:15 pm
KHABAR : बच्चों के बीच बैठकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने परखी पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता, आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ गतिविधियों का लिया जायजा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया और पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखी।

कलेक्टर चंद्रा ने केंद्र में संचालित ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ गतिविधियों का जायजा लेते हुए बच्चों की वर्कबुक में अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को देखा। उन्होंने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़े के तहत सभी गर्भवती माताओं और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को नाश्ते में दिए जा रहे मीठे दलिये को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को नाश्ते में नमकीन दलिया अथवा कम चीनी वाला दलिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें पौष्टिक आहार मिल सके।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं शैक्षणिक सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, एसडीएम मयूरी जौक, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या पाटीदार एवं ललिता गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE