BREAKING NEWS
KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2026, 6:20 pm
BIG REPORT : भाटखेड़ी बुजुर्ग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर संपन्न, विधायक मारू बोले- जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, कलेक्टर चंद्रा ने कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मनासा विकासखंड की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में शिविर आयोजित किया गया। इसमें मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 172 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता - विधायक मारू
विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके समयबद्ध निराकरण के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों, प्लॉट और अन्य संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री की जा रही है। इससे नागरिकों को संपत्ति संबंधी अधिकारों की सुरक्षा मिलेगी। विधायक ने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने, खेती के साथ पशुपालन करने और गोबर की खाद का उपयोग कर कृषि लागत कम करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं से स्वरोजगार, सहकारी संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे : कलेक्टर चंद्रा

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने किसानों से कृषि विविधीकरण एवं पशुपालन अपनाकर आय बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार तथा महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराईं-
शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा गारंटी एवं आंगनवाड़ी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उद्यमियों से संवाद कर जानीं समस्याएं-
शिविर में क्षेत्र के उद्यमी गजेंद्र चोपड़ा एवं कमलाशंकर विश्वकर्मा से संवाद कर उनकी सफलता, समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई। उद्यमियों ने शासन-प्रशासन से मिले सहयोग एवं सुविधाओं के अनुभव साझा किए और अपनी अपेक्षाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं हितलाभ वितरित-
शिविर में दो हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एसएएम श्रेणी के बच्चों की माताओं सहित कुल चार हितग्राहियों को न्यूट्री बास्केट प्रदान की गईं। इसके अलावा पांच हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी एस.के. अटोदे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, मनासा एसडीएम मयूरी जौक सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE