नीमच। बघाना निवासी पत्रकार अमीक कुरेशी के बड़े बेटे अमीन भाई बाला का शनिवार को क़ज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से परिजनों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरहूम की मय्यत आज सुबह 11 बजे उनके निवास से रवाना की जाएगी। नमाज़-ए-जनाज़ा जामा मस्जिद, सादड़ी रोड पर अदा की जाएगी। इसके बाद बघाना कब्रिस्तान, नीमच में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति और सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।