नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में 213.41 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। यह राशि राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम के तहत नीमच जिले के 27,507 पेंशन हितग्राहियों के खातों में कुल 1 करोड़ 65 लाख 4 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। इससे जिले के पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ मिला।
कार्यक्रम में नीमच जिले से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष के माध्यम से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, जिला समन्वयक विनीत दुबे सहित पेंशन हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
राज्य शासन द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित होने से हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो रहा है।