BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को.. <<     रेवली देवली से भादवा माता के दरबार पहुंची 51.. <<     खरगोन में आधी रात बेकाबू कार घर में घुसी,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35.56 लाख पेंशन.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग की बात, होटल में विवाद और फिर.. <<     NEWS : भूत बावजी मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय के खिलाड़ियों ने ग्वालियर में.. <<     कसरावद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक.. <<     NEWS : श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देवस्थल.. <<     पिपलियामंडी में श्री मातेश्वरी धाम पर घट.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगोली में.. <<     KHABAR : गोकुलधाम में भक्तिभाव से विराजित हुईं.. <<     KHABAR : शारदीय नवरात्रि पर शिकलीगर समाज ने.. <<     KHABAR : नीमच में माहेश्वरी समाज का 9 दिवसीय गरबा.. <<     KHABAR : नीमच में डेमोक्रेटिक यूथ फाउंडेशन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2026, 3:32 pm
KHABAR : एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चार विधाओं में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, ग्रामीण युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशिक्षण के साथ आवास, भोजन और नाश्ते की सुविधा भी निःशुल्क, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नीमच द्वारा जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार विधाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ब्यूटी पार्लर, डेयरी एवं पशुपालन, मशरूम की खेती तथा जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण शामिल है। इन कार्यक्रमों के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।

संस्थान के निदेशक सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने बताया कि नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।

अलग-अलग तिथियों से शुरू होंगे प्रशिक्षण-
संस्थान के अनुसार, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा, जिसकी अवधि 35 दिन रहेगी। डेयरी एवं पशुपालन तथा कृषि संबंधी प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से शुरू होकर 12 दिन चलेगा। मशरूम की खेती का प्रशिक्षण 19 अक्टूबर से शुरू होगा और 10 दिन तक चलेगा। वहीं, जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से शुरू होकर 14 दिन तक आयोजित किया जाएगा।

व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ योजनाओं की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान संबंधित व्यवसायों की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। डेयरी, पशुपालन, मशरूम उत्पादन और कृषि संबंधी प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही विभागीय ऋण योजनाओं और शासकीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के ऋण आवेदन प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरवाए जाएंगे। बैंकिंग संबंधी जानकारी और समस्याओं के समाधान में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज-
इच्छुक अभ्यर्थियों को तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और अंकसूची की छायाप्रतियां तीन सेट में लेकर आवेदन करना होगा।

यहां करें संपर्क-
इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में संपर्क कर सकते हैं। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मोबाइल नंबर 9111053516, 9074201015, 9009684125 और 7898187819 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्थान का दूरभाष नंबर 07423-224522 और ई-मेल [email protected] है।

संस्थान ने जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों से अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीयन कराकर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE