नीमच। शहर के भारतमाता चौराहे पर रविवार को डेमोक्रेटिक यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के फोटो जलाए और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने “मस्जिदों से मेहराब आएगा, दरिया से इंकलाब आएगा” सहित अन्य नारे लगाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध दर्ज कराया।