BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को.. <<     रेवली देवली से भादवा माता के दरबार पहुंची 51.. <<     खरगोन में आधी रात बेकाबू कार घर में घुसी,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35.56 लाख पेंशन.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग की बात, होटल में विवाद और फिर.. <<     NEWS : भूत बावजी मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय के खिलाड़ियों ने ग्वालियर में.. <<     कसरावद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक.. <<     NEWS : श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देवस्थल.. <<     पिपलियामंडी में श्री मातेश्वरी धाम पर घट.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगोली में.. <<     KHABAR : गोकुलधाम में भक्तिभाव से विराजित हुईं.. <<     KHABAR : शारदीय नवरात्रि पर शिकलीगर समाज ने.. <<     KHABAR : नीमच में माहेश्वरी समाज का 9 दिवसीय गरबा.. <<     KHABAR : नीमच में डेमोक्रेटिक यूथ फाउंडेशन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2026, 5:01 pm
NEWS : श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देवस्थल पर नवरात्रि महोत्सव शुरू, घट स्थापना के साथ हुआ शुभारंभ, 19 अक्टूबर को हवन, अनुष्ठान और कन्या पूजन के साथ होगी पूर्णाहुति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट प्राचीन श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देवस्थल पर रविवार को घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती आयोजित की जाएगी।

मंदिर के पुजारी बाबूलाल जी जटिया सतखंडा ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के तहत 11 से 19 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। प्रतिदिन सुबह 9.15 बजे और शाम 7.15 बजे महाआरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। सोमवार, 19 अक्टूबर को हवन, अनुष्ठान और कन्या पूजन के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति होगी।

प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है देवस्थल-
बोजुन्दा स्थित श्री कालभैरव (श्री काला बावजी) मंदिर को क्षेत्र का प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल माना जाता है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी लगती है। मंदिर परिसर में श्री कालभैरव, शेष अवतार जी, मां कालिका, मां जगदम्बा और शिव परिवार के मंदिर भी स्थापित हैं। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित मुंबई और दिल्ली जैसे क्षेत्रों से भी भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE