BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस.. <<     KHABAR : मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में सरदार पटेल की.. <<     KHABAR : घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर निकला संघ.. <<     KHABAR : देवास में शटर उचकाकर चोरी करने वाले गिरोह.. <<     KHABAR : धरती का भविष्य बचाने के लिए गरोठ से अनोखी.. <<     KHABAR : कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली पर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कलावती वर्मा, परिवार में शोक.. <<     NEWS : बांद्रा-उदयपुर सुपरफास्ट ट्रेन का कपासन.. <<     KHABAR : ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है.. <<     BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2026, 12:20 pm
KHABAR : रतनगढ़ में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव की धूम, 31 फीट के रावण का होगा दहन, अलका शर्मा और शंकर लक्खा देंगे भजनों की प्रस्तुति, पढे़ संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मुंदडा ने बताया कि प्रतिवर्षणानुसार इस वर्ष भी नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा दो दिवसीय दशहरा पर्व भव्यता के साथ मनाया जा रहा है यह महोत्सव क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, माननीय ओम प्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। मुंदड़ा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर को विजयदशमी के पावन पर्व पर, दोपहर 3ः00 बजे से भगवान श्री राम जी के बैवाण के साथ चल समारोह भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर पवन व्यायाम शाला रतनगढ़ द्वारा हजरतगंज अखाड़े की प्रस्तुति की जाएगी। शाम 6ः00 बजे दशहरा मैदान पर स्वर्गीय धनराज जोशी ग्रुप द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति होगी। 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन बूंदी की शानदार आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। 21 अक्टूबर को झालावाड़ की प्रसिद्ध गायिका अलका शर्मा एवं शंकर जी लक्खा द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी, जो इस महोत्सव को और भी भव्य बनाएगी।


’नगर परिषद द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में नगरवासियों की सहभागिता की अपील’
दशहरा का पर्व, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, इस वर्ष नगर परिषद द्वारा भव्यता से मनाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई कचरू लाल गुर्जर ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारें और इस आयोजन को सफल बनाएं। नगर परिषद द्वारा इस विशेष अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों का आयोजन किया जा रहा है, जो दर्शकों को रावण दहन की पारंपरिक कथा के साथ मनोरंजन और ज्ञान प्रदान करेंगे। यह उत्सव ना केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का उत्सव है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर इसे भव्यता प्रदान करें और सत्य की इस विजय को एक साथ मिलकर मनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE