पिपलियामंडी। नगर एवं आसपास के क्षेत्र में पत्रकारिता को सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिपलिया मीडिया संगठन का गठन किया गया है। संगठन के गठन को क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संगठन में नरेश जजवानी, रवि पोरवाल, ललित सोलंकी, निखिल सोनी, महेश मरेठा जाहिद खान की सहभागिता रहेगी।
संगठन का उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना और आमजन की आवाज को जिम्मेदारी के साथ संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन तक पहुंचाना है।
संगठन के माध्यम से पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाने, पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने तथा क्षेत्र की समस्याओं के निष्पक्ष और तथ्यात्मक समाचारों को सामने लाने पर जोर दिया जाएगा।
पिपलियामंडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना भी संगठन की कार्ययोजना का हिस्सा रहेगा।
पिपलिया मीडिया संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है।