चित्तौड़गढ़। श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान परिसर में नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षद छोटू सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह मेड़तिया, नगेंद्र सिंह राठौड़, दुर्ग पाल सिंह झाला, विपिन सिंह शक्तावत और विपुल सिंह राणावत का संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया।
समारोह में पदोन्नत हुए सहायक निरीक्षक प्रताप सिंह और सेवानिवृत्त अध्यापक राजकुमार सिंह का भी सम्मान किया गया। वहीं, मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष जयपाल सिंह शक्तावत, घटियावली सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी संस्थान की ओर से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रदीप सिंह नाहरगढ़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव राजेंद्र सिंह नारेला ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कोषाध्यक्ष संपत सिंह शेखावत ने आभार व्यक्त किया।
सम्मान से अभिभूत नवनिर्वाचित पार्षदों ने संस्थान के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने और हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दी। साथ ही निर्माण कार्यों में जनसहयोग और विधायक चंद्रभान सिंह तथा सांसद सी.पी. जोशी की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की।
समारोह में मुकुंद सिंह, केसर सिंह, नारायण सिंह, दिलीप सिंह, ईश्वर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, भगवत सिंह, टीकमपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और शंकर सिंह सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।